कांग्रेस महासचिव और सांसद रणदीप सिंह
सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में उदय सिंह किले पर आयोजित जन आक्रोश रैली में कहा
कि भाजपा का जो समर्थन करता है या जो भी उन्हें वोट देता है वह राक्षस प्रवत्ति का
है..मैं उन्हें महाभारत की धरती से श्राप देता हूं...सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा
की भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की गठबंधन सरकार राक्षस है, जो युवाओं से नौकरी के मौके भी छीन रही है...सरकार नहीं
चाहती है कि यहां का युवा नौकरी करे और अपना भविष्य बेहतर बनाए...हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने सुरजेवाला के बयान पर कहा कि राक्षस
प्रवृत्ति वाले परिवार में जन्मा व्यक्ति ही इस तरह की सोच सकता है, और इस तरह के
बयान दे सकता है...यह एक असंसदीय भाषा है और इस पर जरूर संज्ञान लिया जाएगा...।
वहीं मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गांधी परिवार की गुलामी की जंजीरों में लिपटे रणदीप सुरजेवाला बोल रहे हैं- भाजपा को वोट देने वाली देश की जनता ‘राक्षस’ है...यह बयान करोड़ों देशवासियों का अपमान है, जिसका मुंहतोड़ जवाब देश की जनता देगी...भाजपा के लिए तो जनता ही भगवान है और उसका पुजारी भाजपा का हर एक कार्यकर्ता है...।

Continue With Google
Comments (0)