संसद के मॉनसून सत्र के दौरान संसद के बाहर आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा पर
कौवे ने हमला कर दिया...और इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई...जिसपर दिल्ली
बीजेपी ने फोटो ट्वीट कर राघव पर तंज कसा... कि झूठ बोले कौवा काटे। आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौवे ने झूठे को काटा। भारतीय जनता
पार्टी ने इसके साथ राघव चड्ढा पर कौवे से चोंच मारने वाली तस्वीर भी शेयर की।
बीजेपी के इतना करते ही आम आदमी पार्टी के सांसद भी कहां पीछे रहने वाले थे।
उन्होंने भी दिल्ली बीजेपी का ट्वीट करते हुए कौवा मोती खाएगा वाला जवाब दे दिया।
रागव चड्ढा ने लिखा कि ‘रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना दुनका और कौवा मोती खाएगा।' आज तक सिर्फ़ सुना था, आज देख भी लिया।

Continue With Google
Comments (0)