आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। थाना मझौली के ग्राम खपरा से पुलिस ने तीन चंदन लकड़ी तस्करों को पकड़ा। तीन लकड़ी तस्करों के कनेक्शन पार्टी गिरोह से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि मझौली थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि तीन युवक ग्राम खपरा में देखें गये हैं।

जिनके पास एक गठरी में कुछ सामान भी है। सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन युवक अखिल पारधी, अभिषेक पारधी व एक अन्य युवक मिला। जिनके पास से 30 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की गई है। लकड़ी की बाजार कीमत 60 हजार रुपए अनुमानित है। तीन युवकों को गिरफ्तार करते हुए मामले की विवेचना की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम नादघाट में चंदन चोरी हुई थी।

मझौली थाना पहुंचे किसान शिवम बाजपेई ने पुलिस को बताया था कि उसके खेत से करीब 15 से 18 फीट हाईट और करीब 25 साल पुराने चंदन के पेड लगे हुए थे।बीती रात खेत में कोई नहीं था, इसी बीच चोरों ने चंदन के 3 पेड़ काट दिए हैं।

 चोर चंदन की लकड़ी का एक बड़ा हिस्सा अपने साथ ले गए हैं और टहनी बगैरह मौके पर छोड़ गए हैं। पेड़ के बचे हिस्सों को देखकर लग रहा है कि चोर कटिंग मशीन लेकर पहुंचे थे। संभवतः वह साथ में कोई वाहन भी लेकर आए थे, लकड़ी को कंधे में रखकर ले जाना संभव नहीं है।
https://youtu.be/OR-CBxAXWt8