पीएम मोदी ने कोटा में सभा संबोधित करी 

आज पीएम मोदी कोटा में विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे हैं जिस दौरान उन्होंने मौजूदा गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही भ्रष्टाचार तुष्टिकरण महंगाई और भाई-भतीजावाद से छुटकारा दिला सकती है। मालूम हो कि राजस्थान में 25 दिसंबर को मतदान किया जाएगा और मतगणना 3 दिसंबर को अन्य चुनावी राज्यों के साथ की जाएगी।


चुनावी प्रचार में भाजपा पूरी ताकत झोक रही है 

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरी ताकत से चुनावी प्रचार करने में जुटी हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, यहां तक कि कई बार खुद पीएम मोदी राज्य का दौरा कर चुके हैं। पिछले कई दिनों से लगातार पीएम मोदी राज्य के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर लोगों को संबोधित कर रहे हैं।


पीएम मोदी ने  मौजूदा गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा 'छू-मंतर हो जाएगी कांग्रेस

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ही भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, महंगाई और भाई-भतीजावाद से छुटकारा दिला सकती है। उन्होंने कहा, "राजस्थान की कांग्रेस सरकार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यहां जो जादूगर है, वो चाहे दुनिया भर के जादू कर ले, काला जादू कर ले, लेकिन राजस्थान की जनता के जादू की ताकत के सामने इस जादूगर की कोई ताकत नहीं चलेगी। इसलिए जादूगर के देखते-देखते 3 दिसंबर को यहां से कांग्रेस छू-मंतर हो जाएगी।"