'OMG 2' का दूसरा गाना
हर-हर महादेव रिलीज हो चुका है। इस गाने में अक्षय माथे पर भस्म लगाकर शिव तांडव
करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'ऊंची ऊंची वादी' रिलीज हुआ था। गाने में अक्षय ने खुद को भोलेनाथ के रूप में
ढालने का प्रयास किया है। इस गाने को विक्रम मॉन्ट्रोज ने गाया है और शेखर
अस्तित्व ने इसे लिखा है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया यूजर्स अक्षय की खूब
सराहना कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी
फिल्म
ओएमजी 2 का टीजर बीते दिनों जारी किया गया था
और दर्शकों ने इसे खूब सराहा। अमित राय के निर्देशन में बनी OMG 2 में अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम और पंकज
त्रिपाठी हैं। साल 2012 में अक्षय कुमार की ओएमजी आई थी, ये फिल्म ओएमजी: ओह माय गॉड' का सीक्वल है। जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश
रावल थे। OMG में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण की
भूमिका निभाई थी। बता दें, 'OMG 2' में अरुण गोविल भगवान राम के किरदार में नजर
आएंगे, जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में
भी भगवान राम की भूमिका निभाई थी। खास बात ये है की 'OMG 2' 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के
साथ टकराएगी।

Continue With Google
Comments (0)