आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। आल इंडिया डिफेंस एम्प्लाइज फेडरेंशन (एआईडीईएफ) के द्वारा एनपीएस संशोधित हेतु प्रधानमंत्री के द्वारा मीटिंग का बहिष्कार किया गया था। एआईडीईएफ के अध्यक्ष एसएन पाठक एवं महासचिव श्रीसी कुमार के द्वारा कहा गया कि सरकार की मनसा एनपीएस में सुधार का था, जिसे हम सिरे से नकार चुके थे। हम कर्मचारियों को हुबहू ओपीएस चाहिए था।अत: हम कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने हेतु आंदोलन करते हैं और कर्मचारियों की मांग ओपीएस है।
मजदूर संघ हथोड़ा के अध्यक्ष एवं महामंत्री विनय गुप्ता एवं रोहित यादव ने कहा यूपीएस एक छलावा है। जिसे हम कर्मचारी कभी मान्य नहीं करेंगे। जीसीएफ जेसीएम काउंसिल एवं कार्य समिति के सचिव उत्तम विश्वास एवं अमित चंदेल ने कहा कि सरकार एनपीएस में कर्मचारियों के अंशदान का 60 फीसदी एक मुस्त वापस करता था। मगर यूपीएस में कर्मचारियों के अंशदान को भी वापस करने हेतु तैयार नहीं। इसका मतलब हमारे पैसे से ही हमको पेंशन दिया जाएगा। जो कर्मचारी को बर्दाश्त नहीं है और भी बहुत सी विसंगति यूपीएस में है, इसलिए एआईडीईएफ इस यूपीएस का विरोध करती है और ओपीएस पाने हेतु संघर्ष जारी रहेगा और आंदोलन का दौर जारी रखेगी।

Continue With Google
Comments (0)