UPI से अब कैश भी निकाला जा सकेगा...मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट चल रहा
है...जिसमें UPI ATM दिखाया गया है...इस ATM के इस्तेमाल के लिए कार्ड की
जरूरत नहीं पड़ती...बस QR कोड स्कैन कर पैसा निकाला जा सकता है...गुरुवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर
किया है....इस ATM को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन
ऑफ इंडिया ने डेवलप किया है...UPI ATM एक रेगुलर ATM के जैसे ही काम करेगा...नया UPI ATM अभी केवल BHIM UPI ऐप को सपोर्ट करता है, लेकिन यह जल्द ही गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे अन्य ऐप
पर भी लाइव होगा...इस टेक्नोलॉजी को अलग-अलग चरणों में रोलआउट किया जा रहा है...
कैसे काम करता है सिस्टम ?
ATM मशीन पर UPI कार्डलेस कैश को
सिलेक्ट करें
100, 500,
1000, 2000, 5000 जैसा अमाउंट चुनें
ATM पर QR कोड डिस्प्ले होगा।
ऐप से स्कैन करें
UPI पिन दर्ज करें। अब
कैश बाहर आ जाएगा

Continue With Google
Comments (0)