आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने शासकीय कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वर्किंग ऑवर निर्धारित किया है। उक्त आदेश का पालन सख्ती से कराने के निर्देश भी दिए हैं। जिसके बाद गुरूवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) प्रशासन ने भी आदेश जारी करते हुए कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे सुबह 10 बजे कार्यालयों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दें। वहीं शाम 6 बजे के बाद ही कार्यालयों को छोड़े। इस आदेश के बाद विश्वविद्यालय में हडंकप मचा हुआ है। दरअसल, विश्वविद्यालय के ज्यादात्तर कर्मचारी दोपहर 12 बजे तक ही कार्यालयों में पहुंचते हैं। वहीं 4.30 बजते-बजते कार्यालय खाली हो जाते हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन का नया आदेश उनकी आराम पसंद कार्यशैली में खलल डालने वाला साबित होगा।
इतना ही नहीं पिछले दिनों राजभवन में हुई विश्वविद्यालयों के कुलगुरू व कुलसचिव की बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों की उपस्थिति अब बायोमैट्रिक मशीनों के माध्यम से ऑन लाइन दर्ज करायी जाए, ताकी कार्यालयों में काम समय पर प्रारंभ हो सके। वहीं दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों को यहां-वहां भटकना न पडे। हालांकी RDVV में बायोमैट्रिक मशीनों की खरीदी तो हो गई थी। लेकिन उसे अभी तक लगाया नहीं गया था। इसके पीछे कर्मचारी संगठनों का विरोध मुख्य कारण बताया जाता था। मगर राजभवन की सख्ती के बाद अब आरडीयू प्रशासन को भी धूल खा रही मशीनों की याद आ गई है। वहीं प्रशासनिक भवन और शैक्षेणिक विभागों के लिए नई मशीनों की खरीदी भी करने की तैयारी है।
क्या फर्क पडेगा, इस व्यवस्था से -
जानकारों का कहना है कि मध्यप्रदेश शासन के नए निर्देश और विश्वविद्यालय में बायोमैट्रिक मशीनों के लगाए जाने का कुछ असर नहीं पडेÞगा। ऐसे तमाम आदेश पूर्व में कई कुलगुरू और कुलसचिव जारी कर चुके हैं। लेकिन मजाल है कि कोई कर्मचारी समय पर आता हो। ऐसे में नए आदेश का क्या हाल होगा, सब जानते हैं।

Continue With Google
Comments (0)