एजेंसी, नई दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी कर अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में लंबी सुनवाई हुई। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिली। 

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने ईडी हिरासत से रिहाई की मांग करने वाली केजरीवाल की अंतरिम याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए ईडी को 2 अप्रैल तक की मोहलत दे दी। अब इस मामले में अगली सुनवाई तीन अप्रैल को होगी। आप राष्ट्रीय संयोजक ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से रिहा किए जाने की मांग की थी।

तुरंत रिहाई की मांग लेकर हाईकोर्ट पहुंचे थे दिल्ली सीएमअब तीन अप्रैल को आप प्रमुख की सुनवाई

केजरीवाल की ओर से सिंघवी ने कहा कि मेरे खिलाफ कुछ नहीं था। तीन-चार बयानों के बाद एबीसी को गिरफ्तार कर लिया जाता है। उसे जेल में रखा जाता है। उस पर दबाव डाला डाता है। जमानत याचिका दाखिल करने को कहा जाता है। एएसजी कोर्ट से कहते हैं कि जमानत का विरोध नहीं है। उसे जमानत मिलती है फिर वह मेरे खिलाफ बयान देते हैं और माफी मिलती है।

दोनों पक्षों ने दी दलील केजरीवाल की याचिका पर जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा की बेंच के सामने दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पेश की। ईडी की ओर से पेश हुए एएसजी एसवी राजू ने यह कहते हुए जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा कि मांग के बावजूद उन्हें एक दिन पहले ही दस्तावेजों की प्रतियां दीं गईं। 

केजरीवाल की ओर से दलीलें लेकर हाजिर हुए वरीष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है। राजू ने कहा कि ऐसा कहा जा सकता है कि जवाब दाखिल करने की जरूरत नहीं है?

शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव

पत्नी से कहा- कस्टडी में बिगड़ी तबीयत, शुगर लेवल 46 तक गिरा दिल्ली शराब नीति मामले में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनका शुगर लेवल 46 तक गिर गया है। उनको शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव का अनुभव हो रहा है। पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक डिजिटल ब्रीफिंग में कहा कि वह उनसे ईडी की हिरासत में मिली थीं और उनके शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो रहा था।

दिल्ली सीएम जेल से नहीं चला सकते सरकार, एलजी ने कर दिया साफ इनकार 

शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए केजरीवाल ने इस्तीफे से इनकार करते हुए कहा था कि वह जेल से ही सरकार चलाएंगे। अब एलजी वीके सक्सेना के जवाब के बाद दिल्ली सरकार और राजभवन के बीच टकराव बढ़ सकता है। यह देखना भी दिलचस्प हो गया है कि सरकार का कामकाज किस तरह आगे बढ़ेगा। 

घोटाले का कोर्ट में करेंगे खुलासा: सुनीता

सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल कोर्ट में खुलासा करेंगे कि आखिर क्या है शराब घोटाला और उससे जुड़े पैसे कहां है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि ईडी ने बीते 2 साल में इस तथाकथित शराब घोटाले पर ढाई सौ से ज्यादा रेड मारी है, लेकिन उससे जुड़ा एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की टिप्पणी से खफा हुआ भारत

अमेरिका की टिप्पणी पर भारत ने कड़ा एक्शन लिया है। भारत में अमेरिका के कार्यवाहक मिशन उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया है। मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ओर से जारी बयान में कहा कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और अमेरिकी डिप्लोमैट के बीच करीब 40 मिनट बातचीत हुई।