सारंगढ़-बिलाईगढ़ / गौतम बंजारे
सारंगढ़-बिलाईगढ़
जिला को गठन हुए एक साल पूर्ण हो गया है...इस अवसर को यादगार बनाने जिला मुख्यालय
सारंगढ़ के खेलभाँटा मैदान में जिले का वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव
व विधायक चंद्रदेव रॉय बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। जबकि विधायक उत्तरी
गनपत जांगड़े ने इसकी अध्यक्षता की..
वहीं संसदीय सचिव
चंद्रदेव रॉय व विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने केक काटकर जनप्रतिनिधियों का मुँह
मीठा किया और बधाइयाँ दी , साथ ही साथ सभा को संबोधित करते हुए जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जिले की वर्षगांठ की खुशी को जाहिर करते हुए सभी जनप्रतिनिधिगण मंच के नीचे, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की मांग पूर्ण हुई गीत के साथ थिरकते नजर आया। वहीं
बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ... जहां बच्चों ने छत्तीसगढ़ी
संस्कृति,संवर्धन और कला
कृति के गीत संगीत पर अपनी प्रस्तुति दी...इस अवसर पर जिले
के जनप्रतिनिधिगण सहित जिले के तमाम अधिकारी,कर्मचारीगण व जिलेवासी भारी संख्या में मौजूद
रहे...

Continue With Google
Comments (0)