नरसिंहपुर।  भगवान श्री नरसिह  की जयंती एवं नरसिह मंदिर में स्थापित भगवान श्री गणेश की मूर्ति के स्थापना के 1वर्ष की तैयारियोंं एवं जाट युवा मोर्चा  की गतिविधियों व नवीन कार्यकारिणी केगठन को  लेकर बैठक सम्पन्न हुई। 

बैठक में 22 मई को नरसिह जयंती व 25 मई  को भगावान श्री गणेश की मूर्ति के स्थापना के वर्ष होने पर समारोह हर वर्ग के  सहयोग से मनाये जाने का निर्णय लिया गया।  बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष  अल्केश बम्हरोलिया ने पिछले वर्षो का लेखा जोखा रखते हुए उनके कार्यकाल में सभी के द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी की सहमति से जाट युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी  की घोषणा की, जिसमें जिला मनु किलेदार को नियुक्त किया गया साथ ही अन्य पदों की घोषणा की गई। 

जिसमें राघवेन्द्र जाट, मनोज जाट, धर्मेन्द्र जाट, योगेश जाट, रीतेश जाट, सूरज जाट, देवेश धौरेलिया, मिथलेश जाट, बाबी जाट, टीटू जाट, सतीश पटेल, हेमंत जाट, सप्लेन्द्र जाट, अमित जाट, राजन धौरेलिया, राहुल धौरेलिया, रामजी मामटे, रूपेश मामटे, रोहित जाट, नीलेश जाट, दीपू जाट, मनीष जाट, सृजन पटैल, सूरज जाट  को नियुक्त किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष अल्केश बम्हरोलिया ने नव नियुक्त अध्यक्ष मनु किलेदार एवं नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत कर संगठन को हमेशा सहयोग देने का विश्वास दिलाया।