नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 के क्वालिफाइंग राउंड में शुक्रवार को 88.77 मीटर थ्रो कियाइसके साथ ही उन्होंने पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर लियानीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में भी जगह पक्की कर ली हैपेरिस ओलिंपिक की शुरुआत 26 जुलाई 2024 से होगीवहीं, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का फाइनल 27 अगस्त यानी रविवार को खेला जाएगाचोपड़ा ने अब तक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड नही जीता हैहंगरी के बुडापेस्ट में जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड के अपने पहले प्रयास में ही 88.77 मीटर थ्रो किया, जो उनका सीजन का बेस्ट भी है...चोपड़ा ने इसी साल मई में दोहा डायमंड लीग में अपने पिछले सीजन का बेस्ट 88.67 मीटर हासिल किया था...ओलिंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा नीरज चोपड़ा डायमंड लीग चैंपियन भी हैं...।