आर्य समय संवाददाता, भोपाल। मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए समस्त शासकीय कार्यालयों के कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक नियत कर दिया है।
सभी शासकीय कर्मियों को कार्यालय प्रारंभ होने के निर्धारित समय पर उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल से शासकीय कार्यालयों में शनिवार और रविवार को अवकाश रहता है। शनिवार का अवकाश घोषित होने के बाद से यह बात उठती आई है कि कर्मचारियों का ड्यूटी टाइम बढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन देखने में यह आ रहा था कि कर्मचारी निर्धारित समय का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते चेतावनी भरे लहजे में पुनः आदेश दिया गया है।

Continue With Google
Comments (0)