समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों कि घोषणा की है...जिसमें
पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव जी को जिला निवाड़ी कि निवाड़ी विधानसभा से फिर प्रत्याशी
बनाया गया है...मीरा दीपक यादव 2008 में निवाड़ी विधानसभा से विधायक रह चुकी है...
दूसरा प्रत्याशी जिला छतरपुर की
राजनगर विधानसभा से बृज गोपाल पटेल उर्फ बबलू भैया को बनाया गया है... बृज गोपाल पटेल वर्तमान में
जिला पंचायत सदस्य हैं...
तीसरा प्रत्याशी जिला दतिया कि
भांडेर विधानसभा से आर डी राहुल(अहिरवार) जी को बनाया गया है... आर डी राहुल(अहिरवार) सेवानिवृत्त
जिला न्यायाधीश रहे हैं...
चौथा प्रत्याशी जिला भिंड कि
मेहगांव विधानसभा से बृज किशोर सिंह गुर्जर को बनाया गया है...बृज किशोर सिंह
गुर्जर के पिता नरेश सिंह गुर्जर 1993 में मेहगांव से विधायक रहे हैं...

Continue With Google
Comments (0)