आर्य समय संवाददाता,रतलाम। शनिवार-रविवार दरमियानी रात रतलाम के लक्ष्मणपुर पीएनटी कॉलोनी स्थित एक मकान में चार्जिंग के लिए रखी गई ई स्कूटर में आग लग गई। आग से पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई और हादसे में एक 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पीएनटी कॉलोनी दीपक किराना के पास रहने वाले भगवती मौर्य व परिवार के लोग ई स्कूटर चार्जिंग पर लगा कर सो गए थे। रात में चार्जिंग पूरी होने के बाद इसमें से चिंगारियां निकलने लगी, इससे पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई। आग लगने के दौरान घर में सभी सदस्य सो रहे थे।
https://www.instagram.com/reel/DEcJCrXPEDv/?igsh=bWc3ZGFlNDJzaGo5
धुंआ होने पर उनकी नींद खुली तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने शुरू कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और घर के सदस्यों को जैसे तैसे बाहर निकाला, लेकिन 11 साल बच्ची अंतरा चौधरी अंदर ही रह गई। थोड़ी देर बाद बच्ची को भी निकाल कर बाहर लाया गया लेकिन तब तक वह झुलस गई थी। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान बालिका की मौत हो गई।

Continue With Google
Comments (0)