मध्यप्रदेश में बारिश का दौर
जारी है…भोपाल में गुरुवार सुबह से ही
रिमझिम बारिश हो रही है...सुबह करीब साढ़े दस बजे से तेज बारिश हुई...मौसम वैज्ञानिक
डॉक्टर वेदप्रकाश सिंह के अनुसार प्रदेश में अभी दो मानसून सिस्टम एक्टिव हैं...अगले
24 कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है...10 से 12 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी
से एक और सिस्टम एक्टिव होगा...इससे पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी
रहेगी। प्रदेश में 18 से 20 सितंबर तक बारिश होती रहेगी...
मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में विदिशा, रायसेन, सीहोर, खंडवा, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, दतिया, भिंड, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है...तो
वहीं भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर के लिए
जारी किया गया है...

Continue With Google
Comments (0)