मध्यप्रदेश में बारिश का दौर एक फिर शुरू हो गया है...भोपाल में
रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है...नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में भी बारिश हो रही है...नर्मदापुरम, बालाघाट, हरदा और बुरहानपुर में तेज बारिश
का अलर्ट है...भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि
उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया एक्टिव
है...इसी वजह से बारिश हो रही है। यह अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा... 10 से 12 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी
से एक और सिस्टम एक्टिव होगा। इससे पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी
रहेगी। प्रदेश में 18 से 20 सितंबर तक बारिश की एक्टिविटी रहेगी...
मौसम का पूर्वानुमान
भोपाल, इंदौर, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, विदिशा, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, धार, देवास, शाजापुर और आगर-मालवा में हल्की बारिश के आसार हैं...
जबलपुर, सतना, रीवा, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, रायसेन, सीहोर, बैतूल और खंडवा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है...
नर्मदापुरम, बालाघाट, हरदा और बुरहानपुर भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है...

Continue With Google
Comments (0)