मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है...सलूजा ने ट्वीट कर कांग्रेस मीडिया विभाग की अन्तर्कलह को उजागर किया है...

पढ़िये नरेंद्र सलूजा ट्वीट

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग में जमकर अन्तर्कलह ,तनातनी व सिर फुटव्वल जारी है... इसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा विगत दिनों एक पत्र लिखकर सभी जिम्मेदारों को उनके कार्यों के बारे में जानकारी भेजी जा चुकी है और कहा गया है कि सभी अपने-अपने काम करें और एक दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें... और कुछ लोगों को मौखिक चेतावनी भी दे दी गई है... आज मीडिया विभाग की एक पूर्व प्रभारी की पत्रकार वार्ता के लाइव का संदेश , एक पूर्व प्रवक्ता द्वारा चलाया गया लेकिन थोड़ी देर बाद ही लाइव से उनका वीडियो भी हटा लिया गया और विभिन्न मीडिया ग्रुपो पर पोस्ट वह संदेश भी डिलीट कर लिया गया... इसके पीछे कारण यह सामने आया कि मीडिया विभाग के जिम्मेदारों द्वारा ऊपर यह शिकायत पहुंचाई गई कि इनका काम दूसरा है , यह नही है... मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ट्विटर हैंडल से भी उसे लाइव नही किया गया और ना ही उसका कोई ट्वीट किया गया.... यहां तक की मीडिया विभाग के कई जिम्मेदारों व प्रवक्ताओं द्वारा इस पत्रकार वार्ता से दूरी भी बनाई गई और इसे अनाधिकृत भी खुलकर बताया... चर्चा जोरों पर है कि एक प्रवक्ता पर गाज गिरने के बाद , अब दो और प्रवक्ताओं की बारी है... इस अन्तर्कलह को देखते हुए कुछ जिम्मेदारों के पर कतर कर , उनसे जवाबदारियां छीन , वर्तमान एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष को कई जवाबदारियां दे दी गई है... जल्द ही कोई बड़ा फेरबदल भी देखने को मिलेगा....