प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भोपाल दौरे पर थे...इसको लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पीएम मोदी से 10 सवाल पूछे हैं...कांग्रेस ने कहा आज सबके मन में सवाल यह उठ रहा है कि जब डबल इंजन काम कर रहे हैं तो फिर इतने लोगों से धक्का मरवाने की क्या जरुरत पड़ रही है?” मतलब साफ़ है की दो ख़राब इंजन की लाज बचाने के लिए आयातित नेताओं की फ़ौज को मुखौटा बनाया जा रहा है...

मोदी कुछ सवालों के जवाब दे दीजिये 

1. मध्यप्रदेश भर्ती परीक्षाओं के लिए कुख्यात हो चुका है। व्यापम भर्ती घोटाले से हुई शुरुआत अब तक जारी है। क्या आपको अपने ही राज्य की कोई खबर नहीं ?

2. मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है जहाँ पटवारी से लेकर मुख्यमंत्री तक की कुर्सी सौदे से हथियाई जा रही है। ये आपके लिए शर्म का विषय है या अभिमान का ?

3. मध्यप्रदेश के 7 विभिन्न संगठनो, ठेकेदारों, डाक्टरों, बीजेपी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पत्र लिखकर बताया की मध्यप्रदेश में 50% कमीशन दिये बिना कोई काम नहीं होता। क्या आपकी जांच एजेंसियां नकारा और निकम्मी हो चुकी हैं ? या इस  डबल कमीशन के पीछे डबल इंजन की सहमती है ?

4. आंकड़े बताते हैं की आज मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार के मामले में पूरे देश में अव्वल और शिवराज भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों की रेस में अव्वल चल रहे हैं। क्या ये सब आपके संरक्षण में हो रहा है ?

5. आदिवासी अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश पूरे देश में नंबर 1 बन चुका है। आपके अक्षम मुख्यमंत्री आदिवासियों को कीड़े-मकोड़े समझने लगे हैं। सर पर पेशाब, जूता, हत्या, बलात्कार, जिन्दा जलाना, जमीन में गाड़ना जैसे शब्द मध्यप्रदेश में अब गाली या धमकी नहीं बल्कि आदिवासियों पर बीत रही हकीकत है। मोदी जी, आप भी तो इसी प्लानेट से हो, आदिवासियों की कुछ कुछ चीखें तो आप तक भी पहुँचती होगी ?

6. महिलाओं पर अत्याचार मध्यप्रदेश की पहचान बन चुकी है। क्या आपको लगता है की बहनों के 18 सालों के जख्म आपके एक हजार रुपये से भर जायेंगे ? क्या आपकी सरकार की ये सौदेबाजी नारी अस्मिता का मखौल बनाना नहीं है ?

7. आज मध्यप्रदेश में देश का सबसे महंगा डीजल और पेट्रोल मिलता है। क्या मध्यप्रदेश की जनता को तलना और छलना ही अब बीजेपी का मूल है ?

8. बाबा महाकाल लोक के निर्माण में 80% तक की कमीशन बाज़ी हुई, जरा सी हवा में सप्तऋषि की मूर्तियाँ गिर कर बिखर गईं। आपने इस भ्रष्टाचार को भी देखा और मौन रहे। क्या आपके लिए कुर्सी ही सब कुछ है ?

9. मध्यप्रदेश में जनता की चुनी सरकार को 28 विधायकों की सौदेबाजी कर निगल लिया गया, क्या लोकतंत्र के माथे पर पुता ये कालिख कभी आपको नजर आता है

10. मध्यप्रदेश आज करीब 4 लाख करोड़ के कर्ज तले दबा हुआ है। कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज लिया जा रहा है ? ये आपकी पार्टी का अर्थशास्त्र है या अनर्थ शास्त्र