मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने कैंडिडेट्स की चौथी लिस्ट जारी कर दी है..इस सूची में 57 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है..तो कुल मिलाकर अभी तक 136 नामों का एलान हो चुका है..इस चौथी सूची में खास बात ये है कि बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ेंगे..इस सूची में 24 मंत्रियों समेत सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है..
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लड़ेंगे.. इसके अलावा रीवा से राजेंद्र शुक्ल को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि पाटन से अजय विश्नोई,इछावर से करण सिंह वर्मा, सीहोर से सुदेश राय,देवास से गायत्री राजेमंदसौर से यशपाल सिंह सिसोदिया को उम्मीदवार बनाया गया है..
मध्य प्रदेश में 1 चरण में चुनाव होंगे..21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा..वहीं 30 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है..वहीं 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 2 नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं..वहीं 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी..

Continue With Google
Comments (0)