आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में दबंग शराब माफिया खुलेआम तस्करी को अंजाम दे रहा है। गांव गांव मोटरसाइकिल से शराब पहुंचायी जा रही है। शराब तस्करी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। अवैध शराब की तस्करी होने की सूचना पर बघराजी पुलिस ने गौरेया गांव के पास छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि अवैध रूप से शराब बेचने का कार्य बघराजी निवासी शरद साहू और जितेंद्र साहू कर रहे थे। पुलिस ने फरार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि बघराजी में 18 लीटर शराब पकड़ी गई है। मौका पाकर शराब तस्कर मोटरसाइकिल सवार युवक फरार हो गए हैं। उनकी पतासाजी की जा रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=ThKAgSSrF8E
वीडियो देखिए ????

Continue With Google
Comments (0)