आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रविवार 30 जून को स्वर्गीय दादा ईश्वरदास दास रोहाणी का 78वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है। अवसर पर दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धांजली सभा प्रातः 8 बजे अयोजित की गई। वहीं 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक केंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मदर टेरेसा स्कूल के पास में गांधी चौक मोहनिया रांझी में 1.25 लाख पौधों का रोपण अभियान की शुरुआत की गई।

 इस दौरान 15 हजार केंट विधानसभा के छात्र-छात्राओं को काॅपी एवं स्कूल बैग का वितरण, खिलौना बैंक, दवाई बैंक एवं किताब बैंक का हर वार्ड में महिलाओं हेतु सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, दादा की पाठशाला की सांकेतिक पहल मोहनिया से विधायक  अशोक ईश्वरदास रोहाणी के द्वारा की गई।

इस अवसर पर विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,रिंकुज विज, डाॅ. सुनील मिश्रा, सचिन जैन सहारा, माइकल प्रदीप कपूर, दामोदर सोनी आदि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय दादा रोहाणी जी का 78वां जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके चलते केंट विधानसभा के समर्पित 275 कार्यकर्ताओं का हृदय संबंधी संपूर्ण जांचे करायी गई।

वहीं  29 जून शनिवार को शासकीय महाकोशल काॅलेज, सिविल लाईन में वृहद स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने रक्त का दान किया।