अविश्वास
प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के
विदर्भ की कलावती बंदुरकर का जिक्र किया...कलावती के घर राहुल गांधी ने भोजन किया
था...गृहमंत्री शाह ने दावा किया कि कलावती की मदद राहुल ने नहीं पीएम मोदी ने
की...जिसके बाद कलावती चर्चा में आ गईं...अब उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के दावों
पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मदद मिली
थी...बीजेपी का इसका कोई लेना देना नहीं है.
क्या कहा था शाह
ने...
अमित शाह ने कहा,
एक बार राहुल बुंदेलखंड
की रहने वाली गरीब महिला कलावती के घर भोजन करने गए...इसके बाद उनकी सरकार आई,
लेकिन उन्होंने उस गरीब
महिला कलावती के लिए क्या किया...अमित शाह ने कहा कि, उस गरीब कलावती को घर, बिजली, गैस, अनाज आदि देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है.
मामले में कलावती
का कहना है कि...
कांग्रेस सांसद
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ही मदद मिली थी...कांग्रेस की उस मदद से BJP
का कोई लेना देना नहीं
है. कलावती के बेटे प्रीतम बंदुरकर ने बताया, उस समय हमारी हालत बहुत खराब थी...लेकिन,
कांग्रेस सांसद राहुल
गांधी के हमारे यहां आने के बाद हमारी स्थिति बदल गई...तब वो किसानों से मिलने
हमारे इलाके में आए थे..और अचानक हमारे घर भी आ गए...यहां आने के बाद उन्होंने
हमारी पैसे से मदद की...उन्होंने हमें 30 लाख की एफडी दी...फिर घर मंजूर हुआ, पानी और लाइट दी. उन्हें उस समय जो कुछ भी मिला
था, केवल और केवल राहुल गांधी
की वजह से ही मिला था...
कलावती की
पहचान...
कलावती यवतमाल के जालका गांव की रहने वाली हैं...कर्ज से परेशान कलावती के पति परशुराम ने आत्महत्या कर ली थी...राहुल गांधी ने साल 2008 में कलावती से मुलाकात की थी....इस मुलाकात के बाद कलावती चर्चा में आ गई थीं...

Continue With Google
Comments (0)