एमपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना
चाहती...इसलिए तो इसकी कमान खुद राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने
संभाली है...और शाह के बार बार हो रहे एमपी दौरे इस बात की पुष्टि करते हैं...एक
महीने तीसरी बार अमित शाह फिर 29 जुलाई शाम को
भोपाल आ सकते हैं...रात में बीजेपी कोर टीम के साथ मीटिंग होगी फिर अमित शाह अगले
दिन इंदौर जाएंगे। यहां वे भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर नमन करेंगे...इसके बाद
वे इंदौर आकर चुनावी रणनीतिक बैठकें करेंगे...
29 जुलाई को शाम करीब 7 बजे भोपाल आ सकते हैं
अमित शाह लगातार
तीसरी बार भोपाल आ रहे हैं...वे पिछली दो बैठकों में दिए गए टास्क का फॉलोअप भी
लेंगे..जिन समितियों का गठन होना है, उनकी स्टेटस
रिपोर्ट लेने के साथ ही इस बात पर भी इस बार चर्चा होगी कि किस क्षेत्र में किन
नेताओं की सभाएं करानी हैं...
इंदौर में सिलेक्टेड सौ वर्कर्स से करेंगे चर्चा
केन्द्रीय गृह
मंत्री अमित शाह जानापाव से लौटने के बाद इंदौर संभाग के मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों
सहित चुनिंदा सौ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में अमित शाह इंदौर
संभाग की मौजूदा परिस्थितियों और राजनैतिक हालातों को लेकर चर्चा करेंगे। इस बैठक
की फीडबैक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

Continue With Google
Comments (0)