आर्य समय संवाददता, जबलपुर। नारी तन को गौरवान्वित कर उसके सौंदर्य में चार चांद लगा देने वाला परिधान साड़ी को लेकर आज गुरुवार को नारी शक्ति में गजब उत्साह देखा गया।
साड़ी को लेकर नई उम्र की महिलाओं को प्रेरित करने उड़ान-2024 का शानदार आयोजन कमानिया गेट से गुरुवार की सुबह किया गया।आयोजन की प्रेरणा आचार्य विद्यासागर जी महाराज के उस कथन से मिली, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की मर्यादा साड़ी है।
आयोजक पॉली प्रीती ने बताया कि महाराजश्री की इच्छा के प्रचार-प्रसार के चलते हम महिलाओं ने ये आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल समाज के सभी वर्गों की महिलाओं का उत्साह देख कर लगा कि आयोजन सार्थक हो गया। सुबह सात बजे से आयोजित इस कार्यक्रम साड़ी वॉकथान में शामिल होने महिलाएं समय से पहले पहुंच गई। इस दौरान कोई भारत माता बना था, तो कोई देवी का रूप धारण किए हुए था।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/K0YBgk8SPuA" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
इस अवसर पर मंच से ब्यूटीशियन और समाज सेवा में सक्रिय लता गुप्ता को बेस्ट एनर्जेटिक एप्रिशिएशन अवॉर्ड सहीं भी नवाजा गया। पॉली प्रीती ने बताया कि आयोजन को वर्षायोग में विराजमान विशाल मुनि संघ का आशीष और सानिध्य मिला। समारोह की मुख्य अतिथि ज्ञानेश्वरी दीदी और अध्यक्षता विनय सक्सेना ने की। आयशजन में गीता तिवारी, आराधना चौहान, सुनैना जायसवाल शिखा खटवानी, सुमित माहेश्वरी, प्रीती त्रिपाठी आदि शामिल थीं।
ममता श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय परंपरा और भारतीय नारी की पहचान और खुबसूरती को पुनः जीवित करने के लिए साड़ी वाकथन का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज के सारे वर्गों की महिलाओं को साड़ी पहनकर यह संदेख्श देना है कि भारत की नारी की मर्यादा और संस्कृति साड़ी है।

Continue With Google
Comments (0)