जगदलपुर बर्ड पार्क में मधुमक्खियों ने अपना डेरा सजा लिया है... किसी अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने फिलहाल पर्यटकों के लिए इसे बंद कर दिया है...बतादें कि बस्तर आने वाले पर्यटकों के लिए करोड़ों की लागत से लामनी पार्क में बर्ड पार्क तैयार किया गया है। यहां 30 प्रजाति के पक्षियों को रखा गया था ताकि बाहर से आने वाले सैलानी अलग-अलग प्रजाति के पक्षियों को देख सकें और उनके बारे में जान सकें, लेकिन अब आने वाले पर्यटकों के लिए मधुमक्खी खतरा बन चुके हैं। बर्ड पार्क के विशाल पिंजरों में मधुमक्खियों ने अपना आशियाना सजा लिया है और जगह-जगह मधुमक्खी के छाते नजर आ रहे हैं। इसे देखते हुए वन विभाग ने बाहर ही प्रवेश न करने का बोर्ड लगा दिया है ताकि पर्यटकों को किसी तरह का खतरा न रहे। मधुमक्खी के छातों को हटाने के लिए वन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। यही वजह है कि यहां आने वाले लोग बाहर से ही लौट जा रहे हैं।
जगदलपुर बर्ड पार्क पर्यटकों के लिए बंद...

Continue With Google
Comments (0)