आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। जबलपुर से जम्मूतवी-जबलपुर के बीच चलने वाली ट्रेन में प्रतीक्षा सूची लम्बी होने के कारण अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के लिए रेल प्रशासन ने जबलपुर-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-जबलपुर के बीच  2 सितम्बर से 29 अक्टूबर 2024 तक कुल 9-9 ट्रिप के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

तय किये गए शूड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 01707/ 01708 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-जबलपुर को 9-9 ट्रिप के लिए चलाया जाएगा। यह गाड़ी कटनी मुुुड़वारा दमोह एवं सागर होकर गंतव्य को जाएगी।गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा स्पेशल ट्रेन 2 सितम्बर से प्रारंभ होकर 28 अक्टूबर 2024 तक प्रत्येक सोमवार को जबलपुर स्टेशन से सुबह 6:00 बजे प्रस्थान कर कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर होते हुए मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01708 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 3 सितम्बर 2024 से 29 अक्टूबर 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन से शाम 18:10 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेगी जो कि रात्रि 23:25 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी,ग्वालियर,मुरैना, आगरा कैंट, मथुरा,फरीदाबाद,हजरत निजामुद्दीन,नई दिल्ली,शकूरबस्ती,जिंद,जाखल,लुधियाना,जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी एवं शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में कोचों की संख्या

स्पेशल ट्रेन को 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी,11 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआर सहित 24 कोचों के साथ चलाया जाएगा।