आर्य समय संवाददाता जबलपुर।  बारिश के ब्रेक के चलते मच्छरों का आतंक तेजी से बढ़ा है। घर-घर में बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, सर्दी-जुकाम से लेकर डेंगू के संदिग्ध लक्षणों वाले मरीज मिल रहे हैं। बीते माह से डेंगू के मरीज सामने आने के बाद पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

शहर में न्यू शोभापुर, व्हीकल स्टेट जैसे क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या में डेंगू संदिग्ध मरीज उपचार करा रहे हैं, जिनमें से कई मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। गत दिवस न्यू शोभापुर क्षेत्र में डेंगू से एक 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला भी सामने आया है, जिसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। युवक की मौत के बाद मलेरिया विभाग की टीमें सक्रिय हुईं ।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/JmFl4AlPiok" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि अभी तक 99 मरीज डेंगू के सामने आए हैं। इसके अलावा चिकनगुनिया और मलेरिया के मरीज भी चिह्नित हुए हैं। बरसात बाद डेंगू के मामले बढ़ जातें।जिसको लेकर स्वास्थ्य महकमा लगातार निगरानी बनाए हुए है। डेंगू से मौत होने के मामले में सीएमएचओ ने कहा कि मृतक युवक कई अन्य बीमारियों से ग्रस्ति था।