आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। अपने शहर की औसत बारिश का आंकड़ा 3 इंच कम हो गया है। पहले जहां जबलपुर शहर की औसत बारिश 1315 मिलीमीटर (52 इंच) हुआ करती थी वह घटकर अब 1244.5 मिलीमीटर (49 इंच) हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 30 सितंबर की अवधि वर्षा काल मानी गई है। वर्तमान की औसत का माहवार आंकड़ा अब जून 186.6 मिमी, जुलाई 385.3 मिमी, अगस्त 471.9 मिमी और सितंबर 200.7 मिलीमीटर हो गया है। चारों माह को मिलाकर यह आंकड़ा 1244.5 मिलीमीटर (49 इंच) होता है। \
इस बार अब तक 43.16 इंच बारिश
मौसम विभाग से मिले इस वर्ष अब तक 1096.4 मिलीमीटर (43.16 इंच) बारिश हो चुकी है। माहवार देखें तो जून में 190.6 मिमी, जुलाई 446.7 मिमी और अगस्त में 459.1 मिमी पानी गिरा है। इस लिहाज से देखा जाए तो यह पूरे रैनी सीजन की कुल बारिश से महज 6 इंच कम है।

इस बार औसत से अधिक होगी वर्षा
मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह अच्छी बारिश के चांस हैं। कल से बारिश की गतिविधि में बढ़ोत्तरी होगी। 5 सितंबर तक लगातार बारिश की संभावना जाहिर की जा रही है। चूंकि अभी पूरा माह बारिश का सीजन है और आ रहे सिस्टम से ऐसी प्रबल संभावना है कि इस बार औसत से अधिक बारिश होगी। वैसे अगस्त तक भी जारी आंकड़ों के हिसाब से बारिश निर्धारित कोर्ट से अधिक हुई है।

Continue With Google
Comments (0)