आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन(आईआरसीटीसी) द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पैकेज पर भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन लगाता किया जा रहा है। इस विशेष पर्यटन पैकेज के अंतर्गत श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ -साथ द्वारकाधीश मंदिर एवं प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलता है।

इसी कड़ी में 11 जुलाई को रीवा स्टेशन से पर्यटक ट्रेन शुरू होगी जो कि रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। यह ट्रेन जबलपुर रेल मंडल सतना,मैहर,कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर तथा इटारसी,रानीकमलापति,भोपाल ,शुजालपुर एवं उज्जैन सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरेगी,जहां से श्रद्धालू सवार होकर अपनी आध्यात्मिक यात्रा प्रारंभ कर सकेंगे।

इस विशेष यात्रा के अंतर्गत श्रद्धालुओं को द्वारका,सोमनाथ,नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं आेंकारेशवर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। यात्रा की अवधि लगभग 10 रात एवं 11 दिन रहेगी।