आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। शहर से किसी अपरिचित की बाइक में बैठकर कटंगी पहुंची बहन से नाराज भाई ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार गया। पड़ोस में रहने वाले लोग लड़की को ‘फल वाले ठेला’ में लिटाकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जघन्य वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुचंकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम फरार आरोपी की तलाश में संदिग्ध स्थानों में छापामार कार्रवाई कर रही है।
मेडिकल अस्पताल पहुंची पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 6 पंचमपुरा थाना कटंगी निवासी राधा झारिया उम्र 15 अपनी मां से मिलने के लिए जबलपुर गई हुई थी। शहर से वापस घर पहुंची तो किसी ने उसके मझले भाई लवकुश उर्फ कृष्णा झारिया को बताया कि उसकी बहन किसी और के साथ गाड़ी में बैठकर आई है।
बहन किसी और के साथ कटंगी आई, इस बात से नाराज भाई ने गुस्से में आकर बहन राधा पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना में घायल राधा को इलाज के लिए जब एंबुलेंस नहीं मिली तो परिजन उसे हाथ ठेला से कटंगी के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने की वजह से राधा को जबलपुर मेडिकल अस्पताल लाया गया था जहां उसे डॉक्टर ने चेक करने पर मृत घोषित कर दिया है।

Continue With Google
Comments (0)