आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-1 पर देर रात्रि एक युवक ने टिकट काउंटरों को निशाना बनाते हुए करीब 5 काउंटरों के कांच(शीशे) तोड़ डाले। इससे पहले की आताताई बुकिंग काउंटर के प्रवेश द्वार से अंदर घुस पाता कि घबराए बुकिंग कर्मचारी बाथरूम में जाकर छिप गए और मोबाइल फोन पर घटना की जानकारी डिप्टी एसएस को दी।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/oTA_2tRIY4w" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>एसएस द्वारा तत्काल आरपीएफ,जीआरपी को सूचित कर घटना से अवगत कराया जहां लगभग 20 मिनट के पश्चात रेलवे का सुरक्षा अमला मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया गया। यहां इस पूरे घटनाक्रम के प्रत्यक्ष गवाह बने लोगों ने पूरा ठीकरा आरपीएफ व जीआरपी के ऊपर फोड़ा है। उनका स्पष्ट कहना है कि बुकिंग काउंटर पर हमेशा कैश का लेनदेन होता है इसलिए आरपीएफ पोस्ट व जीआरपी थाना के द्वारा टिकट काउंटर की सुरक्षा के लिए एक-एक सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाती है,किन्तु घटना के दौरान न तो मौके पर आरपीएफ का सिपाही मौजूद रहा और न ही जीआरपी का इसलिए इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने मे आरोपी सफल हो गया।

Continue With Google
Comments (0)