आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम फूलर निवासी बुजुर्ग महिला अपने खेत से सिर में गठरी रखकर पैदल-पैदल रेलवे ट्रेक के किनारे-किनारे भिटोनी रेलवे स्टेशन जा रही थी। महिला केथरा रेलवे फाटक 301 के पहुंची, तभी मेन लाइन में तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी गुजरी। हवा के तेज प्रेशर में महिला 12 से 15 फीट उपर उछली और बाजू वाले ट्रेक में गिर गुई। उंचाई से गिरने पर बुजुर्ग महिला के सिर में चोट आ गई। सिर पर चोट आने से खून का बहाव हुआ और कुछ देर बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। ट्रेक के पास महिला की मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि फूलर निवासी सावित्री बाई 59 साल घर भिटौनी स्टेशन जाने के लिए निकली थी। महिला अक्सर रेलवे टेÑक के किनारे-किनारे पैदल ही आती-जाती रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।