आर्य समय संवाददाता जबलपुर। ज्यादा से ज्यादा व्यूअर और फालोवर्स बनाने के चक्कर में युवा कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। ताजा मामला संस्कारधानी के रूप में पहचाने जाने वाले जबलपुर में सामने आया है। यहां रील बनाने की सनक में एक युवक निर्वस्त्र होकर अपनी लग्जरी कार की छत पर बैठ गया। इस दौरान सड़क पर घूमते हुए उसने वीडियो भी बनाया, हांलाकि कुछ लोगों ने उसे ऐसा करते देखकर रोक लिया और मारपीट भी की। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
https://www.instagram.com/reel/DFxEgM3Pvc_/?igsh=d2Y0emxrZml4OG82
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक एक लग्जरी कार की छत पर नग्न अवस्था में बैठा है। इस दौरान कोई अन्य युवक इसका वीडियो बना रहा है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो भी आरोपी द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है। वीडियो की लोकेशन देखने से पता चलता है कि यह माढ़ोताल थाना क्षेत्र में बनाया गया है।पुलिस के मुताबिक वीडियो तीन दिन पुराना है, लेकिन अब यह वायरल हो रहा है।
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान की जा रही है।उन्होंने बताया कि आरोपी ने शर्मनाक हरकत की है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।आरोपी युवक ने लाइक्स और व्यूज पाने के लिए सार्वजनिक स्थान पर समाज की मर्यादाएं तोड़ीं है। इसलिए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (अश्लील हरकतें) और 268 (सार्वजनिक उपद्रव) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)