आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। बुधवार को जिला जबलपुर जनपद पंचायत जबलपुर के ग्राम पंचायत खापाग्वारी में रिक्त सरपंच पद हेतु मतदान किया गया। जिसमें बिना किसी व्यवधान के चुनाव संपन्न हुए। बता दें कि जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत खापाग्वारी में पूर्व सरपंच श्रीमती बविता पटेल का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी। इसमें जबलपुर निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव कराए जाने हेतु समय सारणी घोषित की गई थी।
सरपंची चुनाव के लिए तीन आवेदन आए थे। जिसमें राजेश्वरी लोधी, कुसुम बाई पटेल, एवं पूनम बर्मन ने अपना भाग्य आजमाया । जानकारी अनुसार इस बार तीनों नए चेहरे मैदान में थे। इन तीनों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था,कुल मतदाता 1150 में से 865 मत डाले गए। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया था एवं जनपद के अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी रिजल्ट 15 तारीख को घोषित किया जाएगा ।

Continue With Google
Comments (0)