आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शुक्रवार रात 7.30 बजे विजय नगर एसबीआई चौक में एक तेज रफ्तार कार ने छह राहगीरों को रौंद दिया। घायलों में एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। वहीं 4 अन्य गंभीर बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक किआ सोनेट कार mp20zE1572 संजय पटेल नामक व्यक्ति चला रहा था।जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि अनियंत्रित होकर गाड़ी ने पहले होंडा सियाज UP20AU4336 से टक्काराई और लाइन से इन 6 लोगों को उड़ा दिया।हादसे में मुन्नी बाई सेन, दीपा कुशवाहा, गौरी शंकर दुबे, वैशाली नामदवे, अनेन्द्र सिंह, मोहित शर्मा घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गौरी शंकर और मुन्नी बाई की मौत हो गई। पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है।
विजय नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि ब्लैक कलर की किया कार क्रमांक (MP20 ZE 1572) दीनदयाल चौक तरफ जा रही थी। कार ने अचानक ही मुख्य सड़क को छोड़कर सर्विस रोड पकड़ी और फिर पैदल जा रहे लोगों को रौंदना शुरू कर दिया। कार चला रहे संजय पटेल ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए लोगों को टक्कर मारना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोग सड़क किनारे गिर गए और कार चालक लोगों के ऊपर से कार लेकर भागने लगा। संजय पटेल ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी टक्कर मारी है।

Continue With Google
Comments (0)