आर्य समय संवाददाता जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में एक बाद एक हुए हादसों में दो कर्मचारी घायल हो गए। ओएफके प्रबंधन ने हादसों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।

अविनाश शंकर जनसम्पर्क अधिकारी आयुध निर्माणी खमरिया ने बताया कि एफ-9  की बिल्डिंग नं. 129 में 17 जुलाई को लगभग 9 बजे एचएम्एचजी  के पायरो डिले ट्यूब के मोल्ड के दौरान फ़्लैश की घटना हुई। जिसमें प्रेम कुमार, टेन्योर बेस्ड डीबीडब्ल्यू के बाएं हाथ की हथेली और तर्जनी में मामूली चोट लगी है। कर्मचारी ने आयुध निर्माणी खमरिया अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पुनः ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। 

इसी तरह बुधवार को ही एक और घटना में बी नरसिंह राव, डीबीडब्ल्यू/ एफ -1  अनुभाग के बाए हाथ की अगली उंगली मामूली रूप से जल गई। कर्मचारी को आयुध निर्माणी खमरिया अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पूर्ण जांच के लिए महाकौशल अस्पताल रेफर किया गया है। उपरोक्त दोनों दुर्घटना के कारण जानने के लिए मुख्य महाप्रबंधक ने जांच कमेटी गठित कर दी है।