आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर सिहोरा के ग्राम बरगी के पास मंगलवार सुबह नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर ट्रक ने ट्रैवलर को टक्कर मार दी। इसके बाद सामने से आ रही कार दोनों गाड़ियों से जा टकराई। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग ट्रैवलर में फंसे हुए हैं। पुलिस ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, सीमेंट से भरा ट्रक जबलपुर से कटनी की तरफ जा रहा था। ट्रक रॉन्ग साइड पर चल रहा था, ओवरटेक करने के दौरान ट्रैवलर टकरा गया। ट्रैवलर के आगे का हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया।ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर के बाद सामने से आ रही है सफेद रंग की कार भी भिड़ गई। एयरबैग खुलने से सभी लोग सुरक्षित हैं। कार में सवार लोग तेलंगाना के रहने वाले हैं, जो कि प्रयागराज से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल से अभी तक पुलिस ने 7 शव निकाल लिए हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। एसडीओपी पारुल शर्मा, सिहोरा थाना पुलिस क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने में लगी है।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/dmbYsGQFmeo" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
अब तक मृतकों पहचान नहीं हो सकी घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी पारुल शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। ट्रक और ट्रैवलर में फंसे लोगों को निकालने के बाद कुछ घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक कौन है, और कहां के रहने वाले हैं, इसके साथ ही दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का भी पुलिस पता लगा रही है।दुर्घटना में नवीनाचार्य 51वर्ष,बालकृष्ण 63 वर्ष घायल हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबलपुर में एडमिट कराया गया है। वहीं राजू 60 वर्ष,बी संतोष 48 वर्ष,जी आनंद,शशि,मल्लेश,रवि एवं प्रसाद नामक व्यक्ति की मौत हो गई।
रेस्क्यू दौरान ट्रेवलर में 2 शव इस कदर फसे की मौके पर रेस्क्यू कर रही पुलिस को गैस कटर बुलाना पड़ा। गैस कटर से ट्रेवलर को काटने के बाद पुलिस ने 2 लाशें बाहर निकालीं। इधर अस्पताल पहुंचे घायल नवीनाचार्य निवासी पट्टी तेलंगाना और बालकृष्ण श्रीमन 61 साल कहापट्टी तेलंगाना से हुई प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों से तेलंगाना संपर्क करते हुए दुर्घटना की जानकारी साझा की है।
हाईवे में लगा लंबा जाम-
सुबह करीब 9 बजे हुए दर्दनाक हादसे के बाद नेशनल हाईव-30 में दोनों ओर लंबा जाम लग गया। 2 घंटे तक मौके पर चले रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को बहाल कराया है।
ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया-
ग्राम मोहला के पास रानी अवंती बाई लोधी परियोजना नहर के पुल के उपर हुए हादसे के बाद मोहला और बरगी के युवाओं ने ट्रेवलर में फंसे घायलों को निकालने का हरसंभव प्रयास किया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रेवलर में यात्रियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला है। बताया जाता है कि ट्रक और ट्रेवलर के बीच हुए एक्सीटेंड के समय पीछे चल रही एक लग्जरी कार किआ भी टेवलर से टकरा गई। किआ कार में बैठे यात्रियों को चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया है। हादसे में किआ कार का अगला हिस्सा पूरी तहर क्षतिग्रस्त हो गया।

Continue With Google
Comments (0)