आर्य समय संवाददाता जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत पाट बाबा रोड़ पर 14 जुलाई की सुबह 3 बजे टाटा नैनो कार में पत्थर मारकर महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों दबोचा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि 14 जुलाई को दीपान्शु शुक्ला द्वारा अपनी बुआ श्रीमती विराज दुबे एवं रश्मि तिवारी को अपनी साथ डिण्डौरी से ग्वारीघाट जबलपुर आ रहे थे। तभी जी.सी.एफ पाट बाबा के पास एक मोटर सायकिल पर बैठे 2 व्यक्ति द्वारा कार रोकने के लिए पत्थर से मारने पर कार में पीछे बैठी महिला विराज दुबे के सिर में पत्थर लगने से ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।
दीपान्शु शुक्ला की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुध्द अपराध क्र.421/24 धारा 126 (2), 103.3(5) बी एन एस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
पतासाजी के दौरान केन्द्रीय विधालय नं.1 जी.सी.एफ. से सभी CCTV कैमरो की बारिकी से जांच करने पर संदिग्ध वाहन सत्यम टावर राँझी तरफ गयी थी। जहाँ से तरुण रजक उर्फ रिंकू रजक पिता रामचरण रजक उम्र 17 वर्ष 11 माह पता सत्यम टावर नरसिंह नगर राँझी, प्रिंस कुशवाहा पिता मनोज कुमार कुशवाहा उम्र 20 वर्ष सत्यम टावर नरसिंह नगर राँझी, रितिक घारु पिता गुड्डू घारु उम्र 21 वर्ष पता सत्यम टावर नरसिंह नगर राँझी, अभिषेक दत्ता पिता पार्थो दत्ता उम्र 21 वर्ष पता चंपानगर माँनेगाँव राँझी को थाना घमापुर लाकर पूछताछ करने लाया गया।
पूछताछ में तरुण रजक द्वारा प्रिंस, रितिक एवं अभिषेक द्वारा लूट हेतु दुषप्रेरित करने पर लूट की नीयत से नैनो कार पर पत्थर मार कर घटना घटित किया जाना स्वीकर किया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त काले रंग की एक्टीवा क्र.MP20ZD5490, काले एवं लाल रंग की पल्सर मोटरसायकील क्र. MP20ML1599 तथा चारो आरोपियो से 4 मोबाईल जप्त किया गया है।
अज्ञात आरोपियो की तलाश पतासाजी मे थाना प्रभारी घमापुर निरी.एस के अंधवान, उनि. शिव गोपाल गुप्ता, प्र.आर. 1489 शरदधर दुबे, प्र.आर.343 रविन्द्र सोनी, प्र.आर. 1841 बलराम पांडे, प्र.आर. 1718 राकेश पांडे, आर. 1645 बलजीत, आर. 865 अखिलेश आर. कृष्ण कान्त की सराहनीय भूमिका रही।
Jabalpur News: पाट बाबा रोड़ में चलती कार में पत्थर मारकर महिला की हत्या करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
घमापुर थाना अंतर्गत पाट बाबा रोड़ पर 14 जुलाई की सुबह 3 बजे टाटा नैनो कार में पत्थर मारकर महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों दबोचा है।

Continue With Google
Comments (0)