आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। विजय नगर थानांतर्गत कृषि उपज मंडी प्रांगण के अंदर एक व्यापारी को रुपयों से भरा थैला गाड़ी में छोड़ना महंगा पड़ गया। मौका पाते ही चोर ने उस थैले को पार कर रुपए निकाल लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन चोर का चेहरा क्लीयर नहीं दिख रहा है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
मंडी के अंदर व्यापार करने वाले व्यापारी विजय ने बताया कि, रात में दुकान बंद करने के बाद उन्होंने एक थैले में 94 हजार रुपए रखे और वह थैला गाड़ी में रखकर टॉयलेट करने चले गए, जब वापस आए तो थैला वहां से गायब था। विजय ने अपने स्तर पर यहां-वहां देखा, लेकिन
कृषि उपज मंडी कैंपस के अंदर घटना कहीं कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद उन्होंने कैमरे चेक कराए तो एक युवक थैला ले जाते हुए दिख रहा है। मंडी गेट के बाहर थैला और उसमें रखे कागज और चेक बुक तो मिल गई, लेकिन रुपए गायब थे। पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=h7MWprrvFas
Comments (0)