आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। तिलवारा के पास नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार किआ कार बहकते हुए डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में कार पूरी से तरह से टूटकर कर बिखर गई। तेज धमाका की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार के अंदर फंसे अरुज मिश्रा और अशोक सेन को बड़ी मुश्किल से बाहर निकालते हुए उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा है। हादसे में घायल 2 लोगों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसे के दौरान कार में कौन-कौन सवार था और एक्सीडेंट हुआ कैसे।
Jabalpur News: हाईवे में पलटी तेज रफ्तार ‘किआ’ कार के उड़े परखच्चे
Jabalpur News: The speeding Kia car overturned on the highway and was blown away.

Continue With Google
Comments (0)