आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। ओमती थानाक्षेत्र में युवक और गढ़ा में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओमती पुलिस ने बताया कि जम्मू का रहने वाला 32 वर्षीय फैजान अहमद नजर नाम का युवक तीन-चार दिन महाकौशल कॉलेज में एडमीशन लेने आया था।

कॉलेज का काम निपटाने के लिए उसने करमचंद चौक स्थित एक होटल में रुम लिया और यहीं रहने लगा। परिजनों का संपर्क नहीं हो पाने पर जब उन्होंने होटल संचालक को बताया तब दो दिनों से बंद उसके कमरे का दरवाजे को लेकर शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाकर अंदर गई तो युवक मृत हालत में पड़ा था। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे, ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवत उसकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी शहर पहुंच चुके हैं।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/EJ5ngOovc0Y" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

महिला की शिनाख्त जारी

गढ़ा थानाक्षेत्र स्थिम कमल गुप्ता अस्पताल के पास सुबह-सुबह एक महिला का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को मरचुरी में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक महिला की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि  इससे पूर्व उन लोगों ने उस महिला को कभी क्षेत्र में नहीं देखा।