आर्य समय  संवाददाता,जबलपुर। कटंगी थानाक्षेत्र में एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जैसे ही सूचना मिली, उनके होश उड़ गए और वे आनन-फानन में खेत पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र में रहने वाले दुलीचंद और लायची बाई खेती के काम के चलते पिछले कुछ दिनों से खेत में बनी टपरिया में ही रह रहे थे। जहां बीती रात उन दोनों ने फांसी लगा ली। आज सुबह जब उनका छोटा बेटा खेत पहुंचा तो उन दोनों को फांसी पर झूलते हुए देख उसके होश उड़ गए। बेटे के मुताबिक घर में ऐसी कोई भी तनाव की स्थिति नहीं थी फिर उसके माता-पिता ने फांसी क्यों लगाई, यह समझ से परे है। पुलिस परिजनों सहित अन्य करीबी लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।