आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। थाना तिलवारा के चरगवां रोड पर आमने-सामने से तेज रफ्तार आ रहीं मोटरसाइकिल टकरा गई। दोनों बाइक में 2-2 व्यक्ति सवार थे। भीषण भिंडत में 3 युवकों की मौत हो गई और एक घायल को गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

तिलवारा पुलिस ने बताया कि धूमा सिवनी से तिलवारा मेला में आए 2 युवक बाइक से चरगवां रोड पर जा रहे थे, तभी घुंसौर के पास सामने से आ रही बाइक टकरा गई। हादसे में धूमा निवासी दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई है। दूसरी बाइक में जोधपुर पड़ाव के रहने वाले युवक थे, जिसमें एक की मौत हो गई है।