आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। अभिभावक और स्कूल स्टाफ के बीच फीस को लेकर हुई बहस का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें फीस के लिए बच्चे द्वारा फोन कराने पर उसकी मां भड़क रही है साथ ही स्कूल स्टाफ भी अपनी बात पर अड़ा है। हालांकि ऑडियो की सही है या फर्जी फिलहाल इसी पुष्टि नहीं हो पाई है।
वायरल ऑडियो के मुताबिक शास्त्री नगर में पढ़ने वाले एक बच्चे ने स्कूल से अपनी मां को कॉल किया और फिर थोड़ी देर बाद कॉल पर स्कूल स्टाफ आ गया। जिसने बच्चे की मां से फीस जमा करने कहा। इतना सुनते ही बच्चे की मां भड़क गई और उन्होंने स्टाफ से दो टूक कहा कि फीस के संबंध में जो भी बात करना है वह उनसे की जाए न कि बच्चे से। उन्होंने बताया कि सुबह के वक्त भी फीस के लिए स्कूल से किसी का कॉल आया था, जिसे उन्हेंने 16 तारीख तक फीस जमा करने के लिए कह दिया था लेकिन इसके बावजूद उनके बच्चे को खड़ा रखा गया जो कि सरासर गलत है। ऑडियो में स्कूल और अभिभावक के नाम का जिक्र नहीं किया गया है।
अभिभावक संघ जताएगा विरोध
ऑडियो वायरल होने के बाद अभिभावक संघ ने विरोध शुरु कर दिया है। संघ के सचिन गुप्ता ने उक्त वीडियो शास्त्री नगर स्थित विज्डम वैली का होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल की इस हरकत का वे आज स्कूल पहुंचकर विरोध करेंगे ताकि ऐसी घटना अन्य किसी बच्चे या उनक पैरेंट्स के साथ न हो सके। हालांकि स्कूल की तरफ से अभी तक कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

Continue With Google
Comments (0)