आर्य समय संवाददाता जबलपुर। दिपावली को ध्यान में रखते हुए जिले के खाद्य विभाग ने कार्यवाहियां तेज कर दी हैं। पिछले दिनों सिविक सेंटर स्थित होटल व अन्य प्रतिष्ठानों में जांच के बाद आज टीम ने रिछाई उद्योगिक क्षेत्र स्थित विकास फूड्स में छापा मारा। यहां गदंगी के बीच मिठाईयां बनाई जा रही थीं।फैक्ट्री में हाईजीन का बिल्कुल भी ध्यान नही रखा जा रहा था। 

खाद्य अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि काफी गंदगी के बीच उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। वहीं जिन उत्पादों में कुछ और गड़बड़ी की आशंका नजर आयी है उसके सेंपल लिए गए हैं। खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री से खोवे, वनस्पति घी और खाद्य पदार्थों के सैम्पल एकत्रित कर सील बंद पैकेट्स को जांच के लिए लैब भेजा है। वहीं गंदगी को लेकर अलग से वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/f0r5QkhCqZ0" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>