आर्य समय संवाददाता,जबलपुर।  गत दिवस लक्ष्मी नारायण उ.मा. विद्यालय रांझी से अध्ययन करने वाले फिल्म अभिनेता रघुवीर यादव का सम्मान समारोह स्कूल कैंपस में आयोजित किया गया। विधायक अशोक रोहाणी की उपस्थिति में पत्रिका का विमोचन कर रघुवीर यादव को विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर रोहाणी ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव की बात है कि श्री यादव की जन्म भूमि रांझी की है और इनकी शिक्षा कक्षा 1 से 11 तक लक्ष्मी नारायण यादव स्कूल में हुई, वे अत्यंत सरल व्यक्तित्व के धनी है।

इस अवसर पर रघुवीर यादव ने कहा कि बच्चे अपनी लक्ष्य की ओर बढ़ते चले अगर आपको असफलता मिलती है तो हमेशा उससे घबराना नहीं चाहिए सफलता के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। मैं भी इसी स्कूल का विद्यार्थी था।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/8lmSvuipqCQ" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

इस  अवसर पर सचिन जैन सहारा, अनुराग दाहिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, पुष्पराज सेंगर, आलोक मित्रा, राजा ठाकुर, निक्की मिश्रा, आशीष यादव, दशरथ रजक, कोकिला राज, ज्योति पटेल, मलकियत कौर, संगीता बर्मन, ईश्वर डागोर, संतोष श्रीवास्तव सहित सभी जन उपस्थित रहे।