आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। वेलेंटाइन-डे पर युवाओं ने अपने मित्रों को गिफ्ट, ग्रीटिंग्स कार्ड और गुलाब के फूल भेंट किए। वहीं सामाजिक संगठनों ने शहर के पार्कों के बाहर तालाबंदी करते हुए नारेबाजी की। सामाजिक संगठनों की धसक और एकाएक बदले मौसम की मार के चलते प्यार न तो सड़कों पर दिखा न पाकों में! कहीं किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने इससे निपटने के लिए पुलिस चिन्हित लवर्स प्वाइंटों के आसपास घूमती रही।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/rKcIo4lNpYg" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>गली मोहल्लों में भी पुलिस के पहुंचने से प्रेम का इजहार करने वालों में डर बना रहा। हालांकि शहर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। किसी युवती ने छेड़छाड़ या कोई ऐसी शिकायत नहीं की है। शहर में शाम तक छेड़छाड़ एवं जबरदस्ती जैसी कोई बात समाने नहीं आने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने के लिए कई स्थानों पर पुलिसकर्मी सुबह से रस्म अदायगी करते हुए आते-जाते रहे।

Continue With Google
Comments (0)