आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग रांझी एवं कार्यालय तहसीलदार रांझी के नवनिर्मित भवन प्रांगण में अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को बैठने हेतु शेड निर्माण किए जाने की मांग को लेकर रांझी लॉयर्स फोरम द्वारा तहसीलदार के माध्यम कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
कलेक्टर को प्रेषित ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा है कि रांझी तहसील जबलपुर जिले की एक बड़ी तहसील है।जिसमें अनेकों ग्राम तथा कई थाना क्षेत्र शामिल हैं।तथा दूर दराज से नागरिक अपने कार्य करवाने हेतु आते हैं। जिन्हें अधिवक्ताओं की भी आवश्यकता होती है। ऐसे में अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को बैठने हेतु जगह निर्धारित कर शेड निर्माण किए जाने की अवश्यकता हैं।
ज्ञापन सौंपते समय संजीव कनौजिया, देवराज चौधरी, प्रीतम सिंह रघुवंशी, मनोज यादव, राजेंद्र मिश्रा, प्रहलाद चौधरी सीनियर, शिव प्रताप सिंह, पवन यादव,महेंद्र गुप्ता, गोविंददास अहिरवार, धर्मेंद्र पटेल, दुर्गा सिंह, परमानंद सिंह, विनोद चौधरी, श्याम मोहन तिवारी, संतोष दुबे, सुमित सेन गुप्ता, महेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, रवि रैदास, सी. एल. सतनामी, श्रीमती ज्योति यादव, पंकज दास चौधरी, प्रवेश कोल्हेकर, राजेंद्र कुमार जैन, अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी उपस्थित थे।

Continue With Google
Comments (0)