आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत राइट टाउन मोहित चेंबर स्थित दवाई की दुकान में चोरों ने धावा बोलकर नगदी और हजारों रुपए की दवाइयां पार कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए, मामले की जांच शुरु कर दी है। 

दुकान संचालक प्रवीण विश्वकर्मा ने बताया कि मोहित चेंबर में बीती रात न्यू केसरी रोहन दवा दुकान में शटर मोड़कर घुसे चोरों ने गल्ले में रखे 20 हजार रुपए और दुकान की दवाईयां निकालकर ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद आसपास के व्यवसायियों में भी चोरों का डर और दहशत बनी हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=it1YXE6GWd4